Typing के लिए बेस्ट App| करें हिंदी,अंग्रेजी में फ़ास्ट टाइपिंग

अगर आप हिंदी या अंग्रेजी में टाइपिंग के लिए कोई बेस्ट एंड्राइड एप्लीकेशन ढूंढ रहे हैं तो आज की इस खास पोस्ट में हम आपको Typing के लिए बेस्ट App के बारे में बताने जा रहे हैं।

देखिए यूं तो हम सभी के स्मार्टफोंस में एक pre -installed कीबोर्ड आता है लेकिन कई बार इस कीबोर्ड से फास्ट टाइपिंग करने में या फिर वॉइस टाइपिंग करने में बड़ी दिक्कतें होती हैं। इसलिए लोग कोई अच्छा कीबोर्ड ढूंढते हैं तो आपकी सहायता हेतु हमने कुछ बेस्ट keyboard Apps को ढूंढा है जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।

Typing के लिए बेस्ट App| आज ही इस्तेमाल करें

अगर आप प्ले स्टोर पर बेस्ट कीबोर्ड एप सर्च करेंगे तो आप पाएंगे Google कीबोर्ड, Microsoft Swift key जैसे कीबोर्ड के साथ कुछ ऐसी एंड्राइड एप्लीकेशन आपके सामने आएंगी, जिनका उपयोग दुनिया भर में किया जाता है तो आप भी इन एप्स को बेझिझक Try कर सकते हैं।

इनमें से अगर आप किसी भी keyboard का इस्तेमाल करते हैं तो आप पाएंगे इनमें कई सारी बेहतरीन Themes, GIF, Stickers, Emoji और टाइपिंग करने की सुविधा दी गई है। तो चलिए जानते हैं इन Apps के बारे में!

App name Downloads Ratings Size
Gboard 5B+ 4.4★ 53mb
Microsoft swiftkey keyboard 1B+ 4.2★ 9.2mb
Go keyboard 100M+ 4.5★ 30MB

 

#1. Gboard

गूगल का अपना कीबोर्ड ऐप जो आपको न सिर्फ Smartly बल्कि fast टाइपिंग करने में मदद करता है। यह एक android app है जिसको मैं पर्सनली इस्तेमाल करता हूं!

इसलिए यह आर्टिकल लिख रहा हूं गूगल की बोर्ड ऐप में बहुत सारे शानदार फीचर्स मौजूद हैं इसी वजह से दुनिया भर में 1 बिलियन से भी अधिक बार यह ऐप डाउनलोड की गई है।

gboard~ Typing के लिए बेस्ट App

तो इसलिए हमने #1 कीबोर्ड एप की लिस्ट में इस कीबोर्ड को सबसे टॉप पर रखा है आइए जानते हैं इस App के कुछ खास फीचर्स के बारे में!

  •  ऐप का उपयोग करते हुए आप हिंदी, अंग्रेजी किसी भी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
  •  आप कीबोर्ड से डायरेक्टली किसी को GIF या Sticker भेज सकते हैं
  • वॉइस टाइपिंग फीचर की मदद से हाथों के बगैर भी तेजी से हिंदी अंग्रेजी इत्यादि अनेक भाषाओं में टाइप कर सकते हैं।
  • एक साथ कई सारे Text को clipboard में कॉपी कर सकते हैं।
  • आपको ढेरों Themes मिलती है, जिनमें से आप मन मुताबिक किसी भी थीम को सेट कर सकते हैं।

« Google Translate से पैसे कैसे कमायें?

« गूगल से पैसे कैसे कमायें? 2022 में गूगल दे रहा कमाई का शानदार मौका

गूगल कीबोर्ड ऐप का यूज कैसे करें?

#1. सबसे पहले अपने स्मार्ट फोन में गूगल प्ले स्टोर से Gboard ऐप को इंस्टॉल कर लीजिए।

Note:- वर्तमान के लेटेस्ट स्मार्टफोन में पहले से ही गूगल कीबोर्ड इंस्टॉल हुआ आता है।

#2. ऐप को इंस्टॉल करने के बाद जैसे ही आप इसेओपन करते हैं तो आपको सामने गूगल कीबोर्ड दिखाई देता है।

#3. अगर आपको इस ऐप में हिंदी या कोई अन्य भाषा Add करनी है तो Settings icon पर क्लिक करें।

#4. अब यहां Language & preferences के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

#5. और उसके बाद आप यहां से अपनी भाषा को सर्च करके Add keyboard के बटन पर क्लिक कर दें।

add keyboard

#6. इसके बाद आप इस भाषा में भी टाइप कर सकते है।

#7. इसके साथ ही अगर आपको बोलकर टाइप करना है तो गूगल कीबोर्ड में आपको mice 🎙️ icon पर क्लिक करना है।

#8. और अब आप बोलकर type कर सकते हैं, इसके अलावा आपको थीम चेंज करनी है तो आपको गूगल कीबोर्ड में 3 dots पर क्लिक करना है।

select 3 dots

#9. और यहां से आपको Theme के ऑप्शन को सिलेक्ट करके कोई भी एक आकर्षक थीम सिलेक्ट कर लेना है।

#2. Microsoft swiftkey keyboard

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए इस कीबोर्ड के भी 1 बिलियन से अधिक डाउनलोड्स है। यह एक इंटेलिजेंट कीबोर्ड है जो स्मार्टली टाइप करने में मदद करता है यह कीबोर्ड 400 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसमें एक से बढ़कर एक अट्रैक्टिव theme भी है।

जिसकी वजह से गूगल के ऑफिशियल कीबोर्ड के बाद स्विफ्ट key नाम का यह इकलौता एंड्राइड एप्लीकेशन है जिसको इतना ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया गया है। इस App का साइज भी मात्र 19 एमबी का है तो आइए इसके कुछ खास फीचर्स पर नजर डालते हैं।

  • एक मुक्त एप्लीकेशन है जिसके अधिकतर प्रीमियम फीचर्स को फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है
  • ऐप में उनको फनी GIF& Stickers देखने को मिलते हैं।
  • App में आपको 100 से अधिक थीम्स मिलती हैं जिनमें से आप किसी भी थीम को अपने चॉइस के अनुसार कभी भी सेट कर सकते हैं।
  • ऐप की मदद से आप तेजी से और एक्यूरेट टाइप कर सकते हैं।

3. Go keyboard

ऊपर हमने बात की टाइपिंग के लिए बेहतरीन कीबोर्ड की, लेकिन अगर आपको एक ऐसा कीबोर्ड मिल जाए जिसमें शानदार जीआईएफ, थीम्स हो और साथ ही Emoji भी एक से बढ़कर एक हो तो आप उस कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस ऐप में आपको 10,000 से अधिक कलरफुल themes के साथ 100 से भी अधिक fonts मिल जाती है जिसे आप अपने हिसाब से कीबोर्ड को कस्टमाइज कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन को 100 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा उपयोग किया गया है तो अब आपकी बारी है चलिए App के कुछ खास फीचर्स पर नजर डालते हैं।

  • यह 100 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है।
  • आप अपने कीबोर्ड में मनपसंद बैकग्राउंड या फोटो सेट कर सकते हैं।
  • ऐप में दिए गए ऑटो करेक्शन फीचर की मदद से सेंटेंस को तेजी से Accuretly टाइप कर सकते हैं।
  • आपको ऐप में विभिन्न प्रकार के लिए कीबोर्ड लेआउटस QWERTY, QWERTZ and AZERTY देखने को मिलते हैं।
  • आप अपने कीबोर्ड को स्टाइलिश बनाने के लिए उसे मन मुताबिक personalize कर सकते हैं।

« Top 3 इंग्लिश सीखने के लिए सबसे अच्छा ऐप

किसी भी कीबोर्ड ऐप को इस्तेमाल करते हुए ध्यान रखें सावधानी

जब आप किसी भी ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करते हैं तो वह आपसे कुछ आवश्यक परमिशन मांगता है जिसको अनुमति देकर ही वह ऐप आपके फोन में अच्छी तरीके से काम करता है।

कई बार हम जब किसी unsafe ऐप को इंस्टॉल करते हैं तो वह कुछ ऐसी परमिशन मांगता है जिससे हमारा डाटा या इंफॉर्मेशन कंपनी के पास जा सकती है जिससे हमारी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती तो जब भी किसी भी कीबोर्ड एप्लीकेशन को ट्राई करें ध्यान दें वह safe है या नहीं!

« ये 6 गेम खेलो मोबाइल जीतो

निष्कर्ष

तो साथियों अब आपको Typing के लिए बेस्ट App की जानकारी मिल गई होगी, आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे मित्रों के बीच जरूर सांझा कर दें।

नमस्कार ! मैं मोहित नेगी Hindimeaao ब्लॉग का लेखक हूं! इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ! यहाँ आपको मोबाइल.कंप्यूटर,ब्लॉगिंग.सोशल मीडिया और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बन्धित जानकारियां पढने को मिलेंगी!

Leave a Reply

%d bloggers like this: