थाईलैंड में कौन सी भाषा बोली जाती है ? जानें क्या यहाँ हिंदी लोग समझते हैं?

अगर आप थाईलैंड के लोगों को पसंद करते हैं या थाईलैंड जाना चाहते हैं तो आपके मन में कभी ना कभी तो यह बात आई ही होगी कि आखिर थाईलैंड में कौन सी भाषा बोली जाती है ?

दरअसल, आजकल जिसे देखो हर कोई कोरियन, चाइनीस, थाइ लोगों की ही बातें कर रहे हैं क्योंकि इनके ड्रामा को लोग बहुत पसंद करते हैं और इतना ही नहीं इन लोगों का स्टाइल भी बहुत अच्छा होता है पर इन सभी लोगों में थाइ लोगों बाकियों से थोड़े अलग होते हैं। क्योंकि थाईलैंड का कल्चर ही अलग है यहां तक कि थाईलैंड में अलग तरह की भाषा भी बोली जाती हैं!

क्योंकि भाषा हर देश के संस्कृति का आईना होता है जो देश के बारे में काफी कुछ बताता है। आज के इस आर्टिकल में हम खास तौर पर थाईलैंड के भाषा के बारे में बात करेंगे ऐसे में अगर आपको जानना है कि थाईलैंड में कौन सी भाषा बोली जाती है और थाईलैंड के बारे में आप दिलचस्प बातें जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

थाईलैंड में सर्वाधिक कौन सी भाषा बोली जाती हैं ?

जैसा कि आप जानते हैं कि थाइलैंड में मुख्य तौर पर थाई भाषा बोली जाती है लेकिन इसके अलावा भी कई सारी भाषाएं हैं जो वहां के लोग बोलते हैं। थाईलैंड के विभिन्न स्थानों पर लोग अलग-अलग तरह की भाषाएं बोलते हैं जो कि थाई भाषा से थोड़ी अलग होती है।

« दुबई में कौन सी भाषा बोली जाती है? क्या यहाँ घूमने के लिए अंग्रेजी आना जरुरी है?

वर्मा और थाईलैंड के सीमा वाले क्षेत्र में लोग करेन भाषा बोलते हैं, बता दें कंबोडिया के पास वाले क्षेत्र में खमेर बोली जाती हैं। जबकि दक्षिण में मलेशिया के पास मलय भाषा बोली जाती हैं।

इन भाषाओं के अलावा थाईलैंड में टीओकेई, टोबेगो जैसी भाषा का भी खूब प्रचलन है।

पर मुख्य रूप से बोले जाने वाली भाषा जिसे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है वो भाषा सिर्फ एक ही है थाई!

« जानिए विदेश में बिजनेस कैसे करें?

क्या थाईलैंड में हिंदी भाषा बोली जा सकती हैं ?

जैसा कि हमने आपको बताया कि थाईलैंड में कई अलग-अलग तरह की भाषाएं बोली जाती है पर उन भाषाओं में हिंदी कहीं भी शामिल नहीं है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थाईलैंड में हिंदी बोलने पर किसी भी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई हैं तो आप आसानी से हिंदी भाषा बोल सकते हैं। इसके अलावा थाईलैंड में कुछ लोग तो भोजपुरी भाषा भी बोलते हैं।

थाईलैंड में हेलो कैसे कहते हैं ?

अगर आप किसी भी देश में जाते हैं और वहां जाकर वहां के लोगों को उन्हीं की संस्कृति में ग्रीट करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है।

थाईलैंड में लोगों को Hello कहने का तरीका या यूं कहें कि greet करने का तरीका थोड़ा अलग है लेकिन काफी अच्छा है जिसे आप आसानी से सीख सकते हैं वहां के लोग इस तरीके को वाई कहते हैं आप को हाथ जोड़कर या यूं कहें कि नमस्ते कहने के तरीके से दूसरों को ग्रीट करना होता है।

थाईलैंड में कितने प्रतिशत लोग हिंदू हैं ?

बहुत से लोगों के मन में यह प्रश्न आता है कि आखिर थाईलैंड में हिंदुओं की मात्रा कितनी है ताकि जब वह वहां घूमने जाए तो उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो अगर आप भी कुछ ऐसा सोचते हैं तो हम आपको कहना चाहेंगे कि थाईलैंड में अधिकतर लोग हिंदू धर्म के ही हैं क्योंकि वहां रहने वाले अधिकतर लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं जो कि कहीं ना कहीं हिंदू धर्म के अंदर ही आता है।

थाईलैंड में कितने प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं ?

थाईलैंड में बहुत ही कम मात्रा में मुस्लिम लोग रहते हैं। थाईलैंड में रहने वाले मुस्लिम लोगों का प्रतिशत 4.1% है इसके अलावा थाईलैंड में 1% क्रिस्टन रहते हैं।

थाईलैंड जाने के लिए पासपोर्ट लगता है क्या?

जैसे कि हमने आपको बताया कि थाईलैंड एशिया में है तो बहुत से लोग सोचते हैं कि थाईलैंड जाने के लिए दूसरे फॉरेन कंट्री के तरह पासपोर्ट नहीं लगता है लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि थाईलैंड जाने के लिए भी पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है इसी के साथ आपके पास वहां जाने के लिए वीजा होना चाहिए और अराइवल फॉर्म व कार्ड भी होना चाहिए तभी आप थाईलैंड जाकर घूम पाएंगे।

« Range Rover का मालिक कौन है? जानें क्या ये इंडियन ब्रांड है?

« {21 Best} पैसा जीतने वाला गेम| आज ही खेलें

थाईलैंड में ज्यादातर क्या देखने को मिलता है ?

अगर आप थाईलैंड घूमने जाते हैं तो वहां आपको कई बौद्ध मंदिर, खूबसूरत बाजार और चीनी स्मारक देखने को मिलेंगे।

थाईलैंड कहां है? और कैसा देश है ?

बहुत से लोग थाईलैंड को फॉरेन कंट्री समझते हैं जबकि थाईलैंड हमारे एशिया में ही है। थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है जहां आपको हिंदू धर्म बौद्ध धर्म और चीन संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थाईलैंड का प्राचीन नाम श्यामदेश था।

साल 1948 में इस देश का नाम बदलकर थाईलैंड रखा गया था। पर यहां रहने वाले अभी बहुत से लोग हैं जो अपने देश को श्याम देश कहना ही पसंद करते हैं।

ये एक ऐसा देश है जहां पर अधिकतर लोग आपको हिंदू धर्म का पालन करने वाले मिलेंगे। वैसे तो थाईलैंड को एक बौद्ध देश माना जाता है लेकिन इसके अलावा यहां कई हिंदू देवी-देवताओं की भी पूजा की जाती है और उन्हीं देवी देवताओं में राम जी भी शामिल है। थाईलैंड में कई सारे लोग राम जी की भी पूजा करते हैं।

थाईलैंड मशहूर क्यों है ?

थाईलैंड का लोगों के बीच इतना मशहूर होने का सबसे बड़ा कारण ये है कि थाईलैंड भी बाकी पर्यटक स्थल जैसा ही है। कुछ मामलों में तो थाईलैंड विदेशी पर्यटक स्थल से भी अच्छा है। अगर आप पर्यटन स्थल से पैसे कमाने के बारे में बारे में सोचेंगे तो थाईलैंड ने इस मामले में सबसे खूबसूरत देश यानी कि फ्रांस को भी पीछे छोड़ दिया है।

थाईलैंड का नजारा इतना सुंदर है कि वहां जाकर आपको अपने देश वापस आने का मन नहीं करेगा। दुनिया भर से लोग थाईलैंड घूमने के लिए जाते हैं।

अगर आप भी थाईलैंड जाना चाहते हैं तो आपको थाईलैंड के बारे में कुछ बातें पता होनी चाहिए और खासकर वहां की भाषा संस्कृति के बारे में ताकि जब आप वहां जाएं तो आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

« आखिर Attitude का हिंदी मतलब क्या है? ये गलती आप तो नहीं कर रहे 

निष्कर्ष

तो मित्रों अब आपको यह पता चल ही गया होगा की थाईलैंड में कौन सी भाषा बोली जाती हैं ? क्या आपको यह पोस्ट अच्छा लगा, यदि हां तो इसे शेयर भी कर दें।

नमस्कार ! मैं मोहित नेगी Hindimeaao ब्लॉग का लेखक हूं! इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ! यहाँ आपको मोबाइल.कंप्यूटर,ब्लॉगिंग.सोशल मीडिया और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बन्धित जानकारियां पढने को मिलेंगी!

Leave a Reply

%d bloggers like this: