5 शानदार रिक्शा वाली गेम | आज ही खेलें और सफ़र का आनंद लें

कई लोगों को ऑटो रिक्शा चलाने में जो मजा आता है वो उन्हें किसी भी बाइक या कार गेम में भी नहीं आता! इसलिए आज हम यहाँ इस लेख में आपके साथ कुछ शानदार रिक्शा वाली गेम लेकर आये हैं, यह सभी गेम फ्री हैं आप अपने मोबाइल में इन्हें डाउनलोड कर खेल पायेंगे!

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 best Auto rickshaw game के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खेलने में आपको काफी मजा आएगा| अगर आप इस तरह के गेम खेलने के दीवाने हैं, तो आपको इन गेम्स को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए|

बेस्ट फ्री रिक्शा वाली गेम की लिस्ट-

1: Mountain Auto Tuk Tuk Rickshaw: New Games 2021

आपने अभी तक शहरों की सड़कों पर ही टुकटुक ऑटो रिक्शा गेम खेलने का आनंद प्राप्त किया होगा,परंतु यह गेम आपको इन सभी से हटकर थोड़ा अलग adventure देगी,क्योंकि इसमें आपको शहर में नहीं बल्कि पहाड़ों पर tuk tuk auto rickshaw चलाने का मौका मिलता है|

आपको माउंटेन ऑटो टुकटुक रिक्शा गेम के अंदर पहाड़ों पर रहने वाले यात्रियों को अपनी रिक्शा में बैठाना होता है और उन्हें अलग-अलग जगह पर घुमाना होता है| इसमें भी आपको भीड भाड़ वाले एरिया रास्ते में मिलते हैं, जिनसे बचते हुए आपको अपने Tempo को चलाना होता है|बढ़िया गेम आनंद प्राप्त करने के लिए इसमें आपको अच्छा बैकग्राउंड साउंड मिलता है|

अगर माउंटेन ऑटो टुकटुक रिक्शा गेम के फीचर के बारे में बात करें, तो इसके अंदर आपको एचडी ग्राफिक्स मिलता है, साथ ही off road पर रिक्शा चलाने का मौका मिलता है,वही आपको यात्रियों से उन्हें उनके स्थान पर छोड़ने के लिए पैसे भी मिलते है!

2: Modern Tuk Tuk Auto Rickshaw:Free driving Games

अगर आप Auto Rickshaw चलाने के लिए तैयार है,तो यह गेम आपको बढ़िया ऑटो रिक्शा ड्राइविंग का मजा देगी|मॉडर्न टुक टुक ऑटो रिक्शा गेम के अंदर आपको पैसेंजर को रिक्शा पॉइंट से रिक्शा में बैठाना होता है और फिर उन्हें उनकी मंजिल तक छोड़ना होता है|

इस गेम के अंदर आपको अपनी driving skills का टेस्ट देना होता है| इसमें आपको सिटी, ऑफ रोड जैसी जगहों पर रिक्शा चलाने का आनंद प्राप्त होता है|

इसमें आपको HD graphics मिलते हैं, साथ ही 3D सींस भी मिलते हैं और रिक्शा गेम खेलते समय आपको बढ़िया background sound भी मिलता है|

3: TukTuk Auto Rickshaw Driving: free driving Games

Tuktuk City चालक होने के नाते आपको इस गेम के अंदर पैसेंजर को पिकअप पॉइंट से अपनी रिक्शा में बैठाना होता है और उन्हें उनकी जगह पर जाकर ड्राप करना होता है,परंतु इसमें आपको timing दी जाती है और आपको दी गई टाइमिंग के अंदर ही पैसेंजर को उनकी जगह पर जाकर छोड़ना होता है|

इस ऑटो रिक्शा गेम के अंदर आपको काफी challenging level दिखाई देते हैं, क्योंकि रिक्शा चलाते समय आपको बीच में भारी ट्रैफिक भी दिखाई देता है जिनसे बचते हुए आपको अपना रिकशा सही समय पर Drop point तक पहुंचाने होती है|

जैसे-जैसे आप Level पार करते जाएंगे,वैसे-वैसे ज्यादा लेवल अनलॉक होते जाएंगे| इसकी सबसे खास बात यह है कि, आपको इसके अंदर realastik HD scene और बैकग्राउंड साउंड भी मिलता है, जो गेम खेलने के आनंद को काफी बढ़िया कर देता है|

4: Offroad Tuk tuk Cargo Transport auto Rickshaw drive

Offroad tuk tuk cargo transport game बाकी ऑटो रिक्शा गेम से बिल्कुल ही हटकर है, क्योंकि इस गेम के अंदर आपको कार्गो ऑटो रिक्शा को चलाना होता है| आपको इसमें ऑटो रिक्शा ऑफ रोड पर चलाना होता है,साथ ही आपकोगेम के अंदर टाइमिंग भी दिया जाता है और उसी टाइम के अंदर आपको ऑटो रिक्शा को अपनी मंजिल तक पहुंचाना होता है|

off road tuktuk

इसमें आपको टेढ़े मेढ़े रास्ते दिए जाते हैं|इसीलिए आपको बड़ी सावधानी से इस गेम को खेलना होता है|

गेम खेलते समय आपको रास्ते में बहुत ही Sharp मोड़ भी मिलते हैं, जहां पर आपको बड़ी ही सावधानी से देख कर चलाना होता है,वरना आपका rickshaw पलट भी सकता है| वही यह एक 3D गेम है, इसीलिए इसे खेलने में आपको काफी मजा आएगा| बैकग्राउंड साउंड के साथ इस गेम को खेलने में काफी बढ़िया एक्सपीरियंस प्राप्त होता है|

5: Bicycle Tuk Tuk Auto Rickshaw: New driving Games

यह गेम बाकी ऑटो रिक्शा वाली गेम के थोड़ी सी अलग है क्योंकि की इसके अंदर आपको ऑटो रिक्शा की जगह पर cycle Tuk Tuk auto rickshaw चलाने का मौका मिलता है|यह एक बहुत ही बढ़िया साइकिल गेम है जो पूरी दुनिया में काफी Famous हैं| इसके अंदर आपको साइकिल रिक्शा को लेकर शहर में चलाना पड़ता है| Cycle टुक टुक ऑटो रिक्शा गेम में आपको पैसेंजर को अपनी रिक्शा पर बैठा कर उन्हें उनकी मंजिल तक छोड़ना होता है|

अगर आप driving simulator games खेलना पसंद करते हैं, तो आपको इस गेम को एक बार अवश्य ट्राई करना चाहिए| इसमें आपको आगे बढ़ने पर अवार्ड भी दिया जाता है, साथ ही नए लेवल भी अनलॉक होते हैं|

रिक्शा वाली गेम से सम्बंधित पोस्ट

« {21 Best} पैसा जीतने वाला गेम

« 7 मजेदार भागने वाला गेम की लिस्ट 

« Pubg Mobile india को किसने बनाया? चाइनीज़ गेम? 

conclusion

तो इस पोस्ट के अन्दर बस इतना ही आशा है बेस्ट रिक्शा वाली गेम के बारे में दी गयी जानकारी आपको पसंद आई होगी!

नमस्कार ! मैं मोहित नेगी Hindimeaao ब्लॉग का लेखक हूं! इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ! यहाँ आपको मोबाइल.कंप्यूटर,ब्लॉगिंग.सोशल मीडिया और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बन्धित जानकारियां पढने को मिलेंगी!

Leave a Reply

%d bloggers like this: