जानिये! मोबाइल से ऑक्सीजन लेवेल कैसे चेक करें?

दोस्तों आज हमारा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है और ऑक्सीजन हमारे लिए बहुत जरूरी हो चुकी है। जहां पहले हम खुली हवा में सांस लेकर ऑक्सीजन पाते थे। वही आज हमें ऑक्सीजन सिलेंडर पर जीना पड़ रहा है। साथ ही साथ हमें बार-बार अपने ऑक्सीजन लेवल को भी चेक करना पड़ता है। लेकिन SPO2 लेवल चेक करना आजकल काफी महंगा हो चुका है। तो अगर आप जानना चाहते हैं कि मोबाइल से ऑक्सीजन कैसे चेक करें? तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़े।

कोरोना वायरस के इस महामारी में हमें हर वक्त अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच करना बहुत जरूरी है। इससे हम अपने सेहत के बारे में जान सकते हैं। इस लेख में हमने बहुत ही सरल और आसान शब्दों में बताया है कि मोबाइल से ऑक्सीजन कैसे चेक करें?

इतना ही नहीं ऑक्सीजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी भी आपको इस पोस्ट में दी गई हैं। आप इन जानकारियों को पढ़ने के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी जरूर इस्तेमाल कीजिए।

मोबाइल से ऑक्सीजन कैसे चेक करें-

जैसा कि आप जानते हैं ऑक्सीजन को pulse oximeter से मापा जाता है। लेकिन pandemic के इस समय में pulse oximeter काफी महंगा मिल रहा है इसीलिए अधिकतर लोग आज यही जानना चाहते हैं कि मोबाइल से ऑक्सीजन लेवेल कैसे चेक करें

वैसे तो मोबाइल से ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए बहुत सारे एप्लीकेशन इंटरनेट पर मौजूद है लेकिन उसमें से ज्यादातर एप्लीकेशन fake होते हैं, तो आप उन पर भरोसा मत कीजिए।

लेकिन मोबाइल से ऑक्सीजन चेक करने का भी एक Genuine तरीका है। Samsung C5 या उससे अच्छे सैमसंग मॉडल मोबाइल में आपको heartbeat check करने के लिए एक sensor दिया जाता है।

अगर आपके पास सैमसंग मोबाइल है, तो आप अपने mobile के Samsung health ऑप्शन को ओपन कर लीजिए और वहां stress level को चेक कीजिए।

stress level चेक करने के लिए आप heartbeat sensor पर उंगली रखिए। कुछ ही सेकंड में मोबाइल पर आपके स्ट्रेस लेवल के साथ ऑक्सीजन लेवल भी दिखाई देने लगेगा।

तो इस तरह से आप अपने मोबाइल से ऑक्सीजन लेवल चेक कर सकते हैं। आइये इससे जुड़े अन्य सवालों पर नजर डालते है

नार्मल ऑक्सीजन लेवल कितनी होनी चाहिये!

जब हम सांस लेते हैं! तब हम किसी भी तरह के ऑक्सीजन लेवल के बारे में चिंता नहीं करते‌। साथ ही बहुत से लोगों को तो नार्मल ऑक्सीजन लेवल के बारे में कुछ जानकारी ही नहीं है। उनका बस यही मानना है कि हमारा oxygen लेवल हर वक्त एक समान ही रहता है। लेकिन ऐसा नहीं है हमारा ऑक्सीजन लेवल घटते बढ़ते रहता है। 91‌ से 96% ऑक्सीजन को नार्मल ऑक्सीजन लेवल माना जाता है।

नार्मल ऑक्सीजन लेवल कितना होना चाहिए

नॉरमल ऑक्सीजन लेवल के बारे में हर किसी की जानकारी होनी चाहिए क्योंकि आज ऑक्सीजन हमारे जीने के लिए सबसे बड़ी जरूरत है। जैसा कि आप जानते हैं! नॉर्मल ऑक्सीजन लेवल 91 – 96% होती है ऐसे में अगर किसी व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल 91 से 96 के बीच है या उससे ज्यादा है तो ठीक है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का नार्मल ऑक्सीजन लेवल या यूं कहें कि SPO2 91% से कम है तो उसे lung प्रॉब्लम हो सकती है।

ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाए ?

नार्मल ऑक्सीजन लेवल को जान लेने के बाद! अगर आप अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते हैं और वह कम निकलता है। तो आपके मन में सवाल आ सकता है कि ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाए ?

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए आप ताजा और‌ healthy फलों का सेवा कीजिए। कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें खाने के बाद शरीर में रक्त का संचार बढ़ जाता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी बढ़ने लगता है।

साथ ही साथ ऑक्सीजन लेवल उड़ाने के लिए योग के ऊपर विशेष जोर दिया जाता है। कई सारे ऐसे योग और प्राणायाम है जिसके मदद से अपने शरीर की ऑक्सीजन को बढ़ाया जा सकता है।

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए योग

अगर आप योग साधना के जरिए अपने शरीर के ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के विषय में सोच रहे हैं। तो आप ऐसा जरूर कर सकते हैं। ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने का यह एक ऐसा तरीका है, जो बिल्कुल सच है और पूरी तरह काम भी करता है। जब हम दिन भर सांस लेते हैं तब हम एहसास पर हमारी कोई कंट्रोल नहीं होती है। जिससे ऑक्सीजन का प्रभाव भी हमारे शरीर में ठीक से नहीं होता।

लेकिन वही अगर हम योग साधना करते हैं और अपने सास पर ध्यान देते हैं। तब हमारा ऑक्सीजन लेवल भी काफी हद तक बढ़ जाता है। ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए योग के नाम नीचे बताए गए हैं –
भस्त्रिका

  • कपालभाती
  • अनुमबिलोम
  • भ्रामरी

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए आप इन योग साधना ओं को यूट्यूब से सीख सकते हैं।

ऑक्सीजन नापने की मशीन Price

आज हमें जीने के लिए भी इतने पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था। आज अपने शरीर को ऑक्सीजन नापने के लिए हमें काफी रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। ऑक्सीजन को pulse oximeter के मदद से नापा जाता है। ऑक्सीजन नापने के इस मशीन की कीमत यानि pulse oximeter की कीमत 2399 रुपए हैं। ऑक्सीजन लेवल मापने की ये मशीन 1 साल के वारंटी के साथ आती हैं। इससे‌ pulse और oxygen दोनों मापा जाता है।

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय

महामारी के समय में घर बैठे अपने ऑक्सीजन लेवल को बढ़ा सकते हैं। घर में ऑक्सीजन लेवल बनाने के लिए आपको ज्यादा हाथ पैर मारने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ कुछ घरेलू उपाय ओ का प्रयोग करके अपने शरीर की ऑक्सीजन लेवल को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय हैं –

• योगासन और प्राणायाम पर विशेष ध्यान दीजिए। और स्वास से संबंधित योगा कीजिए।

• आप कपूर, लौंग और अजवाइन के मिश्रण में नीलगिरी तेल की कुछ बूंदें डालकर एक पोटली में रख लीजिए। और फिर बीच-बीच में इसे सुनकर अपने ऑक्सीजन लेवल को बनाए रखें।

• फल जैसे नींबू, नारंगी, अनार आदि का सेवन कीजिए इससे आपको रक्त प्रवाह बढ़ेगा और आपका ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ेगा।

शरीर में ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाएं

इंटरनेट पर आपको ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए कई सारे अलग-अलग तरह के उपाय बताए जा रहे हैं। लेकिन उनमें से ज्यादातर उपाय काम नहीं करते हैं। अगर आप घर पर अपने ऑक्सीजन लेवल या ऑक्सीजन सैचुरेशन को बढ़ाना चाहते हैं। तो आपको अपने खाने-पीने का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। साथ ही साथ ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए योग भी करना चाहिए।

ऑक्सीजन कैसे मिलता है?

ऑक्सीजन एक ऐसी चीज है! जिसके लिए हमें कभी भी पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ी है। और ना ही हमने कभी सपने में भी सोचा था कि हम कभी ऑक्सीजन भी खरीदेंगे। ऑक्सीजन हमें हरे पेड़ पौधों से मिलता है। लेकिन कोरोनावायरस के महामारी के बाद वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन के जगह oxygen cylinder का उपयोग करना पड़ रहा है। आज oxygen cylinder हमारे जीवित रहने और स्वास लेने का स्त्रोत हैं।

आखिरी में

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि मोबाइल से ऑक्सीजन कैसे चेक करें? पढ़ने के बाद आपको मोबाइल से ऑक्सीजन चेक करने का और ऑक्सीजन के बारे में हर तरह की जानकारी मिल गई होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। पसंद आने पर हमारे इसलिए को अपने दूसरे दोस्तों को भी शेयर कीजिए और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। क्योंकि अपने ऑक्सीजन लेवल के बारे में जानना हर किसी के लिए आज जरूरी है।

नमस्कार ! मैं मोहित नेगी Hindimeaao ब्लॉग का लेखक हूं! इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ! यहाँ आपको मोबाइल.कंप्यूटर,ब्लॉगिंग.सोशल मीडिया और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बन्धित जानकारियां पढने को मिलेंगी!

Leave a Reply

%d bloggers like this: