गेमिंग Laptop क्या होता है? जानें यह सामान्य लैपटॉप से कैसे अलग है?

दोस्तों क्या आप को Games खेलने का शौक है ? तो आपने किसी यूट्यूब वीडियो पर या फिर अपने किसी दोस्त से gaming laptop के बारे मे जरूर सुना होगा। ऐसे में यह प्रश्न उठना लाजमी है कि आखिर यह गेमिंग Laptop क्या होता है? और कैसे यह नार्मल लैपटॉप से पावरफुल होता है!

जैसे कि आप जानते ही होंगे ज्यादातर gamers अपने कंप्यूटर पर गेम खेलते हैं। कंप्यूटर पर गेम खेलने में जो मजा आता है वह मोबाइल में नहीं आता हैं। लेकिन कंप्यूटर रखने में लोगों को काफी space की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपके पास ज्यादा जगह नहीं है। तो आप को computer की जगह लैपटॉप लेना होगा।

लेकिन जब भी हम लैपटॉप के बारे में सोचते हैं तो हमें लैपटॉप कंप्यूटर की तुलना में कम ही लगता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Gaming laptop नार्मल लैपटॉप की तरह नहीं होता हैं। Gaming laptop कंप्यूटर की तरह ही पावरफुल होता है और खासकर गेम खेलने के लिए बनाया जाता है।

Gaming laptop के बारे में और जानने के लिए आप हमारे इस लेख गेमिंग Laptop क्या होता है? Guide को जरूर पढ़े।

गेमिंग Laptop क्या होता है? क्या है इसकी खासियत 

Gaming laptop नॉर्मल लैपटॉप के मुकाबले ज्यादा पावरफुल GPU और CPU के साथ आती है। Gaming laptop में आप बड़े से बड़े फाइल साइज और ग्राफिक्स वाले गेम आसानी से डाउनलोड कर खेल सकते हैं। बात चाहे कार रेसिंग वाला Game की हो या फिर पब्जी हो, एक गेमिंग लैपटॉप में आप किसी भी तरह के गेम खेल सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेमिंग लैपटॉप नॉर्मल लैपटॉप के मुकाबले ज्यादा महंगे होते हैं। ऐसे गेमिंग लैपटॉप की कीमत 50-60 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक होती है।

वैसे तो आजकल मार्केट में कई सारे ऐसे कंप्यूटर आ चुके हैं! जिन्हें सबसे अच्छे CPU और GPU वाला लैपटॉप होने का  दावा किया जाता हैै। लेकिन ऐसे लैपटॉप में GPU बहुत कम होता है और बड़े-बड़े गेम इसमें नहीं खेले जा सकते हैं।

कंप्यूटर में गेम खेलने के लिए उसमें CPU और GPU का होना बहुत जरूरी होता है। CPU और GPU के बिना कोई भी कंप्यूटर काम नहीं करता है।

गेमिंग लैपटॉप खरीदते समय ध्यान रखने वाली चीजें 

एक अच्छे गेमिंग लैपटॉप में कई सारी ऐसी चीजें होती हैं जो आपको गेमिंग लैपटॉप खरीदते समय ध्यान में रखनी चाहिए। अगर आप इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर एक गेमिंग लैपटॉप खरीदेंगे। तो आपको कभी नुकसान नहीं होगा। गेमिंग लैपटॉप के इन जरूरी चीजों के बारे में नीचे बताया गया –

Display –

एक अच्छा गेमिंग लैपटॉप खरीदते समय आपको उस लैपटॉप के Display, size और resolution का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यह सभी चीजें एक गेमिंग लैपटॉप के लिए तो बहुत जरूरी होती ही है। साथ ही साथ ही आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को भी बहुत हद तक बढ़ा और मजेदार बना देती है।

CPU और GPU –

CPU और GPU को आप एक गेमिंग कंप्यूटर की जान समझ सकते हैं। एक अच्छा गेमिंग लैपटॉप चुनते समय आपको अच्छे और हाई पावर वाले CPU,GPU वाले लैपटॉप को चुनना चाहिए।

Memory और storage –

कंप्यूटर में खेले जाने वाले गेम मोबाइल की तुलना में बहुत ज्यादा बड़े फाइल साइज में आते हैं। इसलिए आपको गेमिंग लैपटॉप खरीदते समय लैपटॉप के मेमोरी और स्टोरेज के ऊपर भी खास ध्यान देना चाहिए। जिस लैपटॉप में आपको मेमोरी और स्टोरेज ज्यादा मिले आपको वही लैपटॉप खरीदना चाहिए।

Design –

डिजाइन की बात करें तो गेमिंग लैपटॉप भी कुछ-कुछ नॉर्मल लैपटॉप की तरह होती है। लेकिन पावरफुल लैपटॉप होने की वजह से इसकी डिजाइन नॉर्मल लैपटॉप से थोड़ी अलग होती है। यही वजह है कि गेम खेलते समय यह लैपटॉप गजब की एक्सपीरियंस देती है।

तो गेमिंग लैपटॉप खरीदते समय इन सभी चीजों पर विशेष ध्यान दीजिए। अगर आप गेमिंग लैपटॉप खरीदने के लिए अच्छे खासे पैसे चुका रहे हैं, तो आपको उसी के मूल्य की चीज भी मिलनी चाहिए।

« Top 5 गेमिंग मोबाइल: जो मिलेंगे आपके बजट में

गेमिंग लैपटॉप की बनावट 

हां गेमिंग लैपटॉप नॉर्मल लैपटॉप की तुलना में थोड़े अलग दिखाई देते हैं। इसके दो कारण होते हैं पहला तो गेमिंग लैपटॉप Gamers के लिए खास तौर पर डिजाइन किया जाता है। जिसके वजह से गेमिंग लैपटॉप में bright colors, metallic finish, large icons देखने को मिलते हैं। और दूसरा कारण यह है कि गेमिंग लैपटॉप में दो फैंस लगे होते हैं। जिससे गेमिंग लैपटॉप का लुक और डिजाइन नॉर्मल लैपटॉप से अलग दिखाई देता है।

गेमिंग कंप्यूटर vs गेमिंग लैपटॉप कौन है बेस्ट?

इस बात पर अक्सर लोग बहस करते हैं कि गेमिंग लैपटॉप अच्छा होता है या फिर गेमिंग डेस्कटॉप। लेकिन सीधे सीधे किसी भी नतीजे पर पहुंच कर गेमिंग डेस्कटॉप को अच्छा कहना या फिर गेमिंग लैपटॉप को बुरा कहना सही नहीं है।

क्योंकि जहां गेमिंग लैपटॉप छोटा और पोर्टेबल होता है। तो वही गेमिंग डेस्कटॉप बड़ा और ज्यादा customisable होता है। गेमिंग लैपटॉप और गेमिंग डेस्कटॉप दोनों ही अपने-अपने जगह में काफी अच्छे हैं और यूजर्स को better performance देते हैं।

गेमिंग डेस्कटॉप में आपको जहां काफी बड़े स्क्रीन में गेम खेलने को मिलता है। तो वहीं गेमिंग लैपटॉप को आप आसानी से अपने साथ किसी भी जगह पर ले जाकर गेम खेल सकते हैं। इस तरह से गेमिंग लैपटॉप और गेमिंग डेस्कटॉप आपने अपनी जगह काफी अच्छे हैं।

गेमिंग लैपटॉप के फायदे?

गेमिंग लैपटॉप नॉर्मल लैपटॉप से क्यों अच्छा है! यह जानने के लिए आपको गेमिंग लैपटॉप के फायदों के बारे में जानना चाहिए –

  • गेमिंग लैपटॉप के हार्डवेयर नॉर्मल लैपटॉप के हार्डवेयर की तुलना में कई ज्यादा पावरफुल होते हैं। जिससे आप इसमें किसी भी तरह के गेम खेल सकते हैं।
  • गेमिंग लैपटॉप की portability नॉर्मल लैपटॉप की तुलना में ज्यादा अच्छी होती है। जिससे आप इस लैपटॉप को अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं।
  • गेमिंग लैपटॉप की स्पीड नॉर्मल लैपटॉप की तुलना में काफी ज्यादा होती है। इसीलिए गेम खेलने के लिए गेमिंग लैपटॉप परफेक्ट होता है।
  • गेमिंग लैपटॉप में नॉर्मल लैपटॉप की तुलना में power conjunction कम होता है। जिससे आप लंबे समय तक इसमें गेम खेल सकते‌ है।

गेमिंग लैपटॉप के नुकसान –

जहां गेमिंग लैपटॉप यूजर्स को कई सारे फायदे देते हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं –

  • जैसे गेमिंग लैपटॉप नॉर्मल लैपटॉप की तुलना में कई ज्यादा महंगा होता है।
  • जहां नॉर्मल लैपटॉप में थोड़े थोड़े समय पर आपको अपडेट मिलते रहते हैं‌। वही गेमिंग लैपटॉप में आपको लंबे समय तक कोई अपग्रेडेशन नहीं मिलता है।
  • नार्मल लैपटॉप की तुलना में गेमिंग लैपटॉप थोड़ा भारी होता है। जिसके वजह से इसे बार-बार एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में परेशानी भी होती हैं।

क्या गेमिंग लैपटॉप को रेगुलर लैपटॉप की तरह Use किया जा सकता है?

हां आप गेमिंग लैपटॉप को एक नॉर्मल लैपटॉप के जैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें किसी भी तरह के सॉफ्टवेयर को अपलोड करके। इसे नॉर्मल लैपटॉप की तरह अपने काम में यूज कर सकते हैं। पावरफुल हार्डवेयर होने की वजह से यह आपको नॉर्मल लैपटॉप से ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस देगी।

अंतिम शब्द 

दोस्तों हमारी इस लेख गेमिंग Laptop क्या होता है? पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि Gaming laptop दूसरे लैपटॉप से कैसे अलग है और इसके क्या क्या फायदे हैं। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप को Gaming laptop के बारे में सभी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको हमारा यह काम पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

नमस्कार ! मैं मोहित नेगी Hindimeaao ब्लॉग का लेखक हूं! इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ! यहाँ आपको मोबाइल.कंप्यूटर,ब्लॉगिंग.सोशल मीडिया और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बन्धित जानकारियां पढने को मिलेंगी!

Leave a Reply

%d bloggers like this: