दुबई में कौन सी भाषा बोली जाती है? क्या अंग्रेजी आना जरुरी है?

हर देश की अपनी एक अलग भाषा होती हैं जैसे हमारे इंडिया में हिंदी भाषा बोली जाती है वैसे ही दूसरे देशों में अलग-अलग तरह की भाषाएं बोली जाती हैं। हर इंसान के मन में दूसरे देश की भाषाओं को लेकर बहुत ज्यादा curiosity रहती है और खासकर तब जब वो उस देश में जाना चाहते हैं। हमारे इंडिया में अधिकतर लोग दुबई जाने की इच्छा रखते हैं इसलिए उनके मन में अधिकतर यह सवाल आता है कि दुबई में कौन सी भाषा बोली जाती है ?

लोगों के मन में यह सवाल इसीलिए आता है ताकि जब वो दुबई घूमने जाए या फिर किसी भी कारणवश जाए तो उन्हें वहां जाकर वहां की भाषा सुनकर शौक ना लगे। और कुछ लोग इस तरह के सवाल इसलिए पूछते हैं क्योंकि उन्हें दूसरी भाषाओं के बारे में जानना बहुत अच्छा लगता है।

पर इस सवाल का जवाब देने से पहले हम आपको बता दें कि दुबई कहां है और यह कैसा शहर है ? ताकि आपको इसके भाषा को समझने में और आसानी हो सके।

दुबई में कौन सी भाषा बोली जाती हैं?

दुबई UAE का हिस्सा है और यूएई एक इस्लामिक देश है तो इस वजह से दुबई में अरबी भाषा बोली जाती है। वैसे तो शुरुआत में दुबई में लोग सिर्फ अरबी भाषा ही बोलते थे लेकिन जब अलग-अलग जगहों से लोग वहां जाकर बसने लगे तब वह वहां पर अलग-अलग भाषाओं में बात करने लगे जिसके वजह से अब दुबई में भी अरबी के अलावा कई दूसरी भाषाएं भी बोली जाती हैं।

« Google Translate से पैसे कैसे कमायें? 

दुबई में अरबी के अलावा उर्दू, इंग्लिश, हिंदी, बांग्ला, तमिल, मलयालम और कई सारी भाषाएं भी बोली जाती हैं। ऐसे में अगर आप दुबई जाने का सोच रहे हैं तो ये मत सोचिए कि दुबई जाने के लिए आपका अरबी आना जरूरी है आप वहां अपनी भाषा में भी बात कर सकते हैं या फिर अगर आपको अंग्रेजी आती है तों आप बिना किसी फिक्र के आसानी से दुबई जा सकते हैं।

क्या दुबई में हिंदी बोल सकते हैं ?

अगर आप इंडिया से हैं और आप की मातृभाषा हिंदी है तब भी परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप दुबई में हिंदी भाषा बोल सकते हैं। दुबई में हिंदी बोलने पर आप को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दुबई जाने पर आपको बहुत से लोग ऐसे मिल जाएंगे जो हिंदी बोलते हैं इसीलिए आपको इस बात की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

दुबई में Hello किसे कहते हैं?

किसी भी देश में जाने से आप का सामना एक नए संस्कृति और भाषा से होता है। ठीक उसी तरह दुबई की भी अपनी एक अलग संस्कृति हैं जो पूरे देश में बहुत ही मशहूर है दुबई में लोगों के पहने के ढंग से लेकर लोगों के पहनावे तक सब काफी अलग होते हैं यहां तक कि इनके रहने सहने का ढंग भी बाकी देशों से काफी अलग होता है।

इसीलिए अगर आप दुबई जाने से पहले वहां के थोड़ी सी संस्कृति व बोलचाल सीख लेते हैं तो आपको वहां जाकर एडजस्ट करने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी।

नए देश में जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं तो उन्हें हेलो ही कहते हैं इसीलिए हम आपको बताएंगे कि दुबई में हेलो कैसे कहते हैं।

जैसे कि हमने आपको बताया कि दुबई में लोग अरबी भाषा में बात करते हैं तो वहां हेलो भी अरबी भाषा में ही बोली जाती है।

दुबई में लोग जब एक दूसरे को मिलते हैं तो हेलो कहने की जगह वो अस्सलाम वालेकुम ( pls ignore spelling ) कहते हैं जिसका मतलब होता है आपके ऊपर हमेशा शांति बनी रहे।

दुबई में हेलो कहने का दूसरा तरीका होता है – मरहबा

जब लोग दुबई में एक दूसरे से मिलते हैं तो खुश होकर मरहबा कहते हैं।

भाषा चाहे जो भी हो अगर आप दुबई जाकर किसी को मुस्कुराते हुए प्यार से उन्हें ग्रीट करेंगे या उन्हें हेलो कहेंगे तो वह खुश हो जाएंगे इसीलिए ज्यादा ना सोचे बस अपने पूरे दिल से उन्हें हेलो कीजिए।

दिल से ट्रीट करने पर अगर आप कुछ गलत अरबी भी बोल देते हैं तब भी लोग आप को बुरा कहने की जगह आपकी तारीफ ही करेंगे क्योंकि आप उनकी संस्कृति को समझने की कोशिश जो कर रहे हैं।

« आखिर Attitude का सही मतलब क्या है?

दुबई कहां है? और यह कैसा शहर है ?

दुबई United States Emirates के सात Emirates में से एक हैं। दुबई फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब महाद्वीप में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि डेढ़ सौ साल पहले दुबई को बनाया गया था।

दुबई पूरी दुनिया में मशहूर है और अलग-अलग देशों से लोग यहां पर घूमने के लिए जाते हैं और बहुत से लोग तो यहां पर काम के सिलसिले में जाते हैं क्योंकि दुबई वाणिज्य व्यापार के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। ‌

दुनिया का सबसे बड़ा बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी दुबई में ही है और इसी सौंदर्य को देखने के लिए लोग मीलों का सफर तय करके दुबई घूमने जाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया भर में दुबई जितने अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है उतना ही सख्त वहां के कानून है इसीलिए लोग वहां जाकर किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहते हैं और पहले से ही सभी चीजों की जानकारी लेकर जाना चाहते हैं।

दुबई में अपने मेहमानों की खातिरदारी बहुत ही अच्छे से किया जाता है लेकिन अगर किसी से कोई गलती हो जाए तो उन्हें सजा भी उतनी ही कड़ी मिलती हैं।

इसलिए हमारी सलाह तो आपसे यही होगी कि अगर आप दुबई जाए तो किसी भी तरह की कोई गलती ना करें और इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप दुबई जाने से पहले वहां की भाषा सीख ले ताकि आप वहां के लोगों से सही से बात कर सके और वहां बिना किसी परेशानी के घूम सकें या फिर अपना काम कर सकें।

« जानिए विदेश में बिजनेस कैसे करें?

निष्कर्ष

तो साथियों इस पोस्ट को पढ़ने के पश्चात आपको दुबई में कौन सी भाषा बोली जाती है? यह पता चल चुका होगा, अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो इसे शेयर करना तो बनता है।

नमस्कार ! मैं मोहित नेगी Hindimeaao ब्लॉग का लेखक हूं! इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ! यहाँ आपको मोबाइल.कंप्यूटर,ब्लॉगिंग.सोशल मीडिया और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बन्धित जानकारियां पढने को मिलेंगी!

Leave a Reply

%d bloggers like this: