Computer में लूडो डाउनलोड कैसे करें? ऐसे खेलें अपने pc पर लूडो

अगर आप अपने कंप्यूटर पर लूडो खेलना चाहते हैं लेकिन नहीं पता Computer में लूडो डाउनलोड कैसे करें? तो इस पोस्ट में आपको लैपटॉप,Pc में लूडो खेलने की पूरी जानकारी मिलेगी।

दोस्तों mobile में Ludo खेलने के लिए Ludo king एक पॉपुलर गेम है। लेकिन इसे PC की बड़ी स्क्रीन में खेलने पर इसे और भी मजा आता है।

पिछली पोस्ट में हमने आपको Top 10 पैसे कमाने वाले लूडो गेम के बारे में बताया था। आज हम बताएँगे की यदि आप आप windows computer का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप आसानी से लूडो गेम को इंस्टॉल कर खेल सकते हैं। आपको Step by step इस लेख में बताया जा रहा है। लेकिन आइए पहले यह समझते है।

लूडो किंग क्या है?

लूडो किंग एक गेमिंग सॉफ्टवेयर है जिसे मोबाइल और कंप्यूटर दोनों में खेला जा सकता है।

इस गेम को बनाने वाले डेवलपर का नाम विकास जायसवाल है विवेक एक एंटरप्रेन्योर है जिन्होंने एंड्रॉयड और iphone के लिए पहली बार इस गेम को लांच किया था।

ludo king founder

यह play store पर मौजूद सबसे लोकप्रिय लूडो गेम्स में से एक है। देश में अब तक लाखों लोग इस गेम को डाउनलोड कर चुके हैं। और गेम को काफी अच्छी Ratings प्ले store पर मिली है।

तो चलिए जानते हैं कैसे आप अपनी PC में इस गेम को खेल सकते हैं

लूडो किंग Computer में कैसे डाउनलोड करें? 

अगर आपके pc में windows 10 है तो बता दें प्ले स्टोर की तरह ही Windows os का एक माइक्रोसॉफ्ट स्टोर होता है जहां से आप किसी भी App को अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल कर सकते हैं।

step1. लूडो किंग को अपने PC में download करने के लिए Microsoft store ओपन करें।

ludo king
step2. फिर अपनी email id और password से Microsoft account में लॉगिन करें।

step3. Login करने के बाद ऊपर Search Bar में Ludo king टाइप करके सर्च करें।

step4.रिजल्ट में आपको लूडो किंग ऐप दिखाई देगी उस पर क्लिक करें।

step5.स्क्रीन पर दिए गए install बटन पर क्लिक करें और यह सॉफ्टवेयर आपके कंप्यूटर में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। डाउनलोड होते ही ऑटोमेटिक यह App इंस्टॉल हो जाएगा।

ludo king

step6.फिर play बटन पर क्लिक करके अब आप इसे ओपन करें।

Ludo king खेलने के लिए कैसे login करें 

• ऐप ओपन होते ही कुछ सेकंड का इंतजार करें।

• अब स्क्रीन पर आपको अपनी भाषा चुनने के लिए कहा जाएगा फिर Continue बटन पर क्लिक करें।

ludo king language

• पीसी में लूडो खेलने से पहले आपको फ़ेसबुक से लॉगिन करने या एक Guest के तौर खेलने के लिए कहा जाएगा।

• आप login in with Facebook पर क्लिक करके अपने fb आईडी और पासवर्ड के साथ login करें।

ludo king language

• अब आप देख सकते हैं मोबाइल की तरह कंप्यूटर में भी इंटरफ़ेस दिखाई देगा

आपको यहां चार ऑप्शन दिखाई देंगे

ludo king menu interface

Online multiplayer:- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप किसी भी प्लेयर के साथ Ludo खेल सकते है।

Play with friends:- अगर आप फेसबुक से Login हैं और आपका कोई दोस्त भी लूडो किंग को अपने मोबाइल या pc पर खेल रहा है। तो आप अपने PC में उसका रूम कोड एंटर करके खेल सकते हैं।

Computer:- आप सीधे मशीन के साथ लूडो गेम प्ले कर सकते हैं।

Local multiplayer :- इस ऑप्शन को select करें, अगर आपके साथ साथ कोई और व्यक्ति पास में बैठा हुआ है तो आप मिलकर लूडो खेल सकते हैं जैसे कि ऑफलाइन लूडो में होता है।

यह भी जानें:- Ludo Supreme से पैसे कैसे कमायें? Payment प्रूफ के साथ 

पीसी में ऑनलाइन लूडो कैसे खेले?

#1 सबसे पहले आप अपने PC में Ludo king गेम को ओपन करें।

#2 अब Online Multiplayer के ऑप्शन को चुनें।

ludo king classic

#3 अब यह सिलेक्ट करें कि आप Classic खेलना चाहते हैं या Popular

#4 Next बटन पर क्लिक करें

#5 अब आप यहां से अपनी गोटियों का कलर और जिस गेम को खेलना चाहते हैं Select करें और प्ले बटन पर क्लिक करें।

ludo king color

#6 अब स्क्रीन पर आपको कई सारे खिलाड़ी स्क्रीन पर दिखाई देंगे जिनके साथ आप यह गेम खेल रहे है।

ludo game entery

#7 इतना करते ही लूडो गेम मोबाइल की तरह ही यहां भी प्ले हो जाएगा।

ludo game play

इस तरीके से आप लूडो मैच को जीतकर ऑनलाइन pc पर लूडो गेम खेल सकते हैं।

लूडो गेम से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ related to Ludo game download)

लूडो गेम किस देश का है| Which country made Ludo game|

लूडो गेम भारत में सदियों से खेला जा रहा है लूडो किंग एक भारतीय मोबाइल गेमिंग एप है। जिसे गेमस्टेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।

आज भी इस गेम की लोकप्रियता कम नहीं हुई है पहले इसे ऑफलाइन किया जाता तो आज हम इसे ऑनलाइन खेलते हैं।

लूडो गेम का प्रकार कौन सा है? What type of game is Ludo?

Ludo एक strategy board game है जिसे 2, तीन या फिर 4 खिलाड़ी खेलते हैं। लूडो बोर्ड में कुल 4 गोटियां होती हैं और एक पासा होता है जिसे 🎲 डाइस भी कहा जाता है। इसे सामान्यतः dice game की श्रेणी में रखा जाता है।

सबसे बढ़िया लूडो वाला गेम?

प्ले स्टोर पर जाएं तो न सिर्फ आपको Ludo King बल्कि इसी गेम की तरह कुछ और अन्य बढ़िया लूडो गेम्स भी मिलेंगे जिन्हें आप अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं।

यह पोस्ट भी पढ़ें:-

•  Tekken 3 मोबाइल में कैसे Download करें? जानिए आसान तरीका

फेसबुक पर नौकरी कैसे पाएं? 2021 में शानदार मौका | पूरी जानकार

 अंतिम शब्द 

तो साथियों मुझे आशा है Computer में लूडो डाउनलोड कैसे करें? अब आप इस पोस्ट को पढ़कर आसानी से सीख चुके होंगे, अगर आपको Ludo install करने में कोई दिक्कत आती है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में बताएं अगर जानकारी अच्छी लगे तो शेयर करना ना भूलें। तो मिलते है नई पोस्ट में!!

नमस्कार ! मैं मोहित नेगी Hindimeaao ब्लॉग का लेखक हूं! इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ! यहाँ आपको मोबाइल.कंप्यूटर,ब्लॉगिंग.सोशल मीडिया और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बन्धित जानकारियां पढने को मिलेंगी!

Leave a Reply

%d bloggers like this: