Alamy से पैसे कैसे कमाए? जानें फोटो खीच कर पैसे कमाने का तरीका

ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों में से एक आसान और इंटरेस्टिंग तरीका है फोटो क्लिक करके पैसे कमाने का इंटरनेट पर Alamy एक ऐसी वेबसाइट है जो आपको फोटो क्लिक कर उन्हें Sell करने का पैसा देती है। आज की इस पोस्ट में आप डिटेल से Alamy से पैसे कैसे कमाए? जानेंगे

वैसे इंटरनेट पर ढेरों साइट्स है, जहां पर आप अपनी फोटो को बेच सकते हैं। इन साइट्स को Stock images साइट्स कहा जाता है विश्व में Shutterstock और भारत में imagesbazaar इस मामले में सबसे ज्यादा पॉपुलर है।

«  Photo Edit करके पैसे कैसे कमाए? ऐसे फोटो एडिटिंग से कमाए

«  जानिये Jio Phone से पैसे कैसे कमाए ऑनलाइन? 11 तरीके कमाने के

इन दोनों साइट्स में फोटो बेच कर पैसे कमाने का तरीका हम पहले ही बता चुका है, आप चाहे गांव में रहते हो, शहर में अगर आपके पास अच्छा मोबाइल कैमरा, DSLR है और उससे आप अच्छी फोटोस कैप्चर कर सकते हैं!

तो alamy एक ऐसी साइट है जहां पर आप अपनी फोटो की Sale का 50% तक कमा सकते हैं आइए सबसे पहले जानते हैं

Alamy क्या है? 

Alamy एक stock photography एजेंसी और एक साइट है! जिसे वर्ष 1999 में लॉन्च किया गया था। यह पूरे विश्व में एक प्रसिद्ध स्टॉक फोटोग्राफी साइट के तौर पर जानी जाती है जिसमें दुनिया भर के फोटोग्राफर कैमरे से कैप्चर की गई फोटोस अपलोड करती है।

यह साइट दावा करती है कि इस साइट पर रोजाना 1 लाख से भी अधिक नई images अपलोड होती हैं जो कि दुनिया के विभिन्न फोटोग्राफर और फोटो एजेंसी द्वारा ली जाती है जिनके बदले में Alamy इन फोटोस के लिए Pay करती है।

आपको गूगल पर alamy के लाइसेंस की कई फोटोस देखने को मिलती हैं, यह फोटोस किसी यूज़र द्वारा ही alamy पर अपलोड की जाती है।

Alamy पर उपलब्ध किसी भी फोटोस का कमर्शियल या निजी इस्तेमाल करने से पहले इन्हें डाउनलोड करना पड़ता है जिसके लिए पैसे Pay करने पड़ते हैं।

इसीलिए अगर आप भी अलामी पर खुद की क्लिक की गई ओरिजिनल हाई क्वालिटी फोटोज अपलोड करते हैं! तो आपकी फोटो अगर दुनिया भर में किसी भी यूजर द्वारा डाउनलोड की जाती है तो आपको 50% per sale कमीशन अलामी द्वारा दिया जाता है,।

इसलिए आज विदेश ही नहीं भारत में भी कई ऐसे फोटोग्राफर है जो यहां पर images upload करते हैं आइए जानते हैं।

Alamy से पैसे कैसे कमाए?

Alamy से अब अपने कैमरे की मदद से पैसे कमाने के लिए आपको alamy पर अपनी हाई क्वालिटी फोटोस को अपलोड करना होगा। जिसके लिए आपको पहले एक Contributor के तौर पर खुद को रजिस्टर करना होगा।

उसके बाद आपको अपने कैमरे से क्लिक की गई images upload करनी होती है इमेज किसी भी लोकेशन, किसी भी सब्जेक्ट से रिलेटेड हो सकती है।

इमेजेस अपलोड करने के बाद आप की इमेजेस Alamy द्वारा अप्रूव हो जाती हैं! तो यह images Alamy की साइट पर लाइव हो जाती है जिससे कोई भी इंटरनेट यूजर आपकी इन इमेजेस को डाउनलोड कर सकता है।

यहां पर per Photo Download करने के लिए $90 Alamy द्वारा चार्ज किए जाते हैं! हालांकि यह अलग-अलग कंट्रीज और industry के क्लाइंट के अनुसार अलग अलग हो सकता है।

Alamy पर आपकी एक्सक्लूसिव फोटो की सेल का 50% जबकि non-exclusive फोटो का 40 परसेंट कमीशन मिलता है। इस तरह जितनी ज्यादा आप यहां images अपलोड करते हैं, और जितना sale प्राप्त कर ते हैं, उतना कमीशन मिलता है!

संक्षेप में कहा जाए अगर आप अच्छी फोटोस क्लिक करने में माहिर हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म है जहां से आप पैसे कमा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे आप इस साइट से कंट्रीब्यूटर के तौर पर अपनी photos को sell कर यहां से earning करना शुरू कर सकते है!

« Unacademy से पैसे कैसे कमाए? घर बैठे बेहतरीन मौका

« Ludo Supreme se paise kaise kamaye: With Payment Proof


Alamy में Contributor कैसे बनें? How to be a contributor in Alamy

Step1: Go to Alamy

सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके Alamy के कंट्रीब्यूटर पेज पर जाएं।

Sign up on Alamy

Step2: Enter Details

अब यहां आपको अपनी कुछ पर्सनल डिटेल्स डालनी होगी, बतौर कंट्रीब्यूटर काम करने के लिए तो सबसे पहले आप कॉलम में

•नाम
•पूरा name
•फिर email password, phone number
•और address

Step:3 Select who are You

इन जानकारियों को Enter करने के साथ ही नीचे आपको बताना है कि आप कौन हैं तो सही ऑप्शन को select करें।

Step 4: Edit About

नीचे Edit अबाउट सेक्शन मिलता है यहां आप अपने बारे में अपनी वेबसाइट Facebook Instagram account के बारे में मेंशन कर सकते है।

Step 5: Additional opportunities

उसके बाद आपसे पूछा जाएगा क्या आप डिस्ट्रीब्यूशन करना चाहते हैं इन images का तो Yes ऑप्शन को चुनें।

Step 6: Click on Become a contributor

इन सभी ऑप्शन को सेलेक्ट करने एवं जानकारियां टाइप करने के बाद click on become a contributor के ऑप्शन पर क्लिक करके sign up कर ले।

Step 7: Login

इतना करते ही आप Alamy वेबसाइट पर आ जाएंगे, तो अपने अकाउंट से साइन इन करने के लिए sign in बटन पर क्लिक करें और अपने ईमेल एवं पासवर्ड के साथ sign in कर लीजिए।

इतना करते ही अब आप Alamy की वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएंगे जहां से आप इमेजेस अपलोड कर सकते है।

«  Swagbucks se paise kaise kamaye? Best Site to Earn money

«  Blogging se paise kaise kamaye? 2021 me ( A to Z पूरी जानकारी)

Alamy पर इमेजेस अपलोड कैसे करें? मोबाइल से

1 Alamy पर अपने अकाउंट से साइन इन करने के बाद आपको Menu बटन पर क्लिक करना है! अब यहां Contributor Dashboard के ऑप्शन को select करना है।

2 अब यहां आपको कंट्रीब्यूटर डैशबोर्ड दिखाई देता है जहां आपको आपके द्वारा अपलोड कि गई images और sales की जानकारी स्क्रीन पर मिल जाती है।

3 तो alamy पर अपनी पहली इमेज को अपलोड करने के लिए Upload की बटन पर

4 अब Get started के बटन पर क्लिक करें।

5 फिर आपसे पूछा जाएगा आज आप क्या अपलोड कर रहे हैं, जैसे कि कोई photography या फिर illustration तो यहां दिए गए ऑप्शन में से सही ऑप्शन चुनें।

6 Next बटन पर क्लिक करें।

7 अब अगले step में Manage फाइल्स की बटन पर क्लिक करें यहां पर आपको पहली बार मिनिमम 3 इमेजेस को सेलेक्ट करना होगा जिन्हें आप alamy पर sell करना चाहते हैं।

अब एक बार Alamy आपकी फोटोस को वेरीफाई कर लेती है तो यह इमेजेस Alamy साइट पर show होना शुरू हो जाएगी? और कोई भी यूजर image डाउनलोड करता है तो आपको उसका 50% पैसा मिल जाएगा।

यह पोस्ट भी पढ़ें:-

«  Snack App se Paise kaise kamaye? 2021 ke Tarike

«   Janiye Roposo App se paise kaise kamaye? 2020 me

«  Online Quiz ke Answer Dekar Paise kaise Kamaye? 2021 me

Conclusion

तो साथियों आज की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद Alamy से पैसे कैसे कमाए? अब आप यह जान गए होंगे! अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो अपने मोबाइल से फोटोस क्लिक कर earning कर सकते है।

नमस्कार ! मैं मोहित नेगी Hindimeaao ब्लॉग का लेखक हूं! इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ! यहाँ आपको मोबाइल.कंप्यूटर,ब्लॉगिंग.सोशल मीडिया और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बन्धित जानकारियां पढने को मिलेंगी!

Leave a Reply

%d bloggers like this: