जियो फोन में Hotstar कैसे चलाएं? 2022 में आसान तरीका

यदि आप Jio phone में Disney plus hotstar चलाना चाहते हैं और नई नई movies, Matches देखना चाहते हैं तो इस लेख में आपको जियो फोन में Hotstar कैसे चलाएं? की जानकारी मिलेगी।

आईपीएल नजदीक है अगर आपको क्रिकेट देखने का शौक है, या फिर अगर आप फिल्में देखना पसंद करते हैं तो फिर disney plus Hotstar आपके लिए इंटरटेनमेंट का खजाना हो सकता है।

कई सारे लोग अपने जिओ फोन में Hotstar का यूज नहीं कर पाते हैं, इसलिए यह आर्टिकल उन्हीं के लिए लिखा गया है अतः लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़े।

« जानिये Jio Phone से पैसे कैसे कमाए ऑनलाइन? 11 तरीके

जियो फोन में Disney + Hotstar कैसे चलाएं ? दो तरीके

अपने मोबाइल में हॉटस्टार चलाने के एक नहीं बल्कि दो तरीके हैं। हम दोनों तरीकों के बारे में डिटेल से बात करेंगे।

• पहला तरीका है Website

• दूसरा App से

तो हम पहले जानेंगे website से कैसे Hotstar को आप अपने जियो फोन में यूज कर सकते हैं।

वेबसाइट से जियो फोन में Hotstar कैसे देखें ?

सबसे पहले अपने jio phone में internet on कर लीजिए।

फिर अपने jio phone में internet browser ओपन करें।

अब आप गूगल पर आ जाएंगे तो Search Bar में आपको Hotstar लिख कर सर्च कर देना है।

जिसके बाद result में आपको पहली website Disney hotstar की मिलेगी।

इस वेबसाइट पर क्लिक कर देना है, अब आप आ जाएंगे Hotstar की ऑफिशियल वेबसाइट पर।

यहां पर आपको हॉटस्टार पर उपलब्ध नई मूवी, टीवी शो इत्यादि स्क्रीन पर दिखाई देंगे। तो आप किसी पर भी क्लिक करके उसे देख सकते हैं।

जिस तरह लोग अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर में Hotstar को यूज करते हैं उसी तरीके से आप जियो फोन में भी इसे यूज कर सकते हैं।

जियो फोन में हॉटस्टार एप कैसे डाऊनलोड करें?

Reliance jio ने जिओ फोन में Jio store ऐप दिया है।

जिस पर क्लिक करके आपको जियो फोन में कई सारे थर्ड पार्टी ऐप मिलते हैं, जिन्हें आप अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।

अगर आपको jio phone में hotstar ऐप चलाना है तो पहले आपको Jio store से इसे इंस्टॉल करना होगा। आइए पूरी प्रक्रिया स्टेप्स में समझते है।

सबसे पहले अपने मोबाइल के Menu पर आए। यहां आपको Jio store दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

अब स्क्रीन पर कई सारे Apps आएंगे, जिनमें से आपको नीचे की तरफ एक Hotstar का ऐप मिलेगा उस पर क्लिक करें।

Install बटन पर क्लिक करके इस ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लें।

अब मोबाइल के menu में आपको हॉटस्टार का यह App दिखाईं देगा।

ऐप पर क्लिक करें और अब आप hotstar से न्यू movies, live मैच इत्यादि देखना शुरू कर सकते हैं।

FAQ

जियो फोन में हॉटस्टार कैसे रिचार्ज करें?

अगर आपको पूरा लाइव मैच और Hotstar मे उपलब्ध नई movies का आनंद लेना है तो पहले आपको अपने जिओ नंबर पर हॉटस्टार के vip plan का रिचार्ज करवाना होगा।

वीआईपी प्लान की कुल कीमत ₹399 है तो अगर आप अपने नजदीकी दुकान से अपने जिओ नंबर पर यह रिचार्ज करवाते हैं तो आप 1 साल तक हॉटस्टार में Matches, और लेटेस्ट movies का आनंद ले पाएंगे।

जिओ फ़ोन में Star Utsav कैसे चलाएं?

अगर आपको स्टार उत्सव चैनल देखना है तो आप अपने जिओ फोन में Jio Tv ऐप के जरिए इस चैनल को देख सकते हैं।

जियो tv में कई सारे चैनल की लिस्ट है, तो आप सीधे इस चैनल को सर्च कर सकते हैं या फिर लिस्ट में से ढूंढ सकते हैं।

कुछ सम्बंधित पोस्ट :-

·  Jio Phone me Tiktok Download kaise kare? नया तरीका (2022)

· Jio Phone me Fauji Game Download kaise kare? – HindimeAao

· जियो फोन में लूडो गेम खेल कर पैसे कैसे कमाए?

Conclusion

इस तरह आपने जाना जियो फोन में Hotstar कैसे चलाएं? अगर आपको अभी भी हॉटस्टार चलाने में दिक्कत आती है, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में अपने सवाल पूछ सकते हैं। और हां अगर यह जानकारी पसंद आए तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करना ना भूलें।

नमस्कार ! मैं मोहित नेगी Hindimeaao ब्लॉग का लेखक हूं! इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ! यहाँ आपको मोबाइल.कंप्यूटर,ब्लॉगिंग.सोशल मीडिया और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बन्धित जानकारियां पढने को मिलेंगी!

1 thought on “जियो फोन में Hotstar कैसे चलाएं? 2022 में आसान तरीका”

  1. This post solve my many query.I lern many of things from this post.thanks for this information….it’s help me
    any one interested in jio Cinema id and password

    Reply

Leave a Reply

%d bloggers like this: