Jaldi Article Kaise Likhe? सिर्फ 30 मिनट में लिखें एक शानदार आर्टिकल

पिछले कुछ समय में इंटरनेट पर तेजी से Hindi Bloggers की संख्या में इजाफा हुआ है, यदि आप एक हिंदी ब्लॉगर हैं तो इस आर्टिकल में आप जानेंगे Jaldi Article Kaise Likhe?

जी हां! BLOG Ready करना ही सब कुछ नहीं होता! आज Mobile से भी Blog बनाना तो काफी आसान हो चुका है, बड़ी बात है उस वेबसाइट पर publish content की! क्योंकि आप किसी भी वेबसाइट पर इसीलिए जाते हैं क्योंकि आपको जानकारी हासिल करनी है।

लेकिन अक्सर नए Bloggers अच्छा आर्टिकल भी लिखते हैं! लेकिन उसमें उन्हें समय काफी लग जाता है, लेकिन इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ते हैं और दिए गए सारे टिप्स को follow करते हैं।

«  Future scope in hindi blogging? Blogging me career sahi ya Nahi?

तो जहां किसी आर्टिकल को लिखने में आपको एक घंटा लगता था, उसे अब आप आधे घंटे में Ready कर पाएंगे। तो चलिए आज की इस मजेदार पोस्ट को शुरू करते हैं, और सबसे पहले हम समझते हैं, एक अच्छा आर्टिकल कैसे लिखे?

एक अच्छा आर्टिकल कैसे लिखें?

इससे पहले कि हम जानें तेजी से आर्टिकल कैसे लिखें? आपके लिए यह समझना भी जरूरी है कि उस आर्टिकल में पर्याप्त information होनी चाहिए।

कहीं ऐसा ना हो आप जल्दी के चक्कर में अपने पाठकों को आर्टिकल में जानकारी देना भूल जाएं।

और यदि कुछ जरूरी इंफॉर्मेशन उसमें miss होती है तो आपके द्वारा fast आर्टिकल लिखने की पूरी मेहनत बर्बाद चली जाएगी!

क्योंकि पाठक आपके आर्टिकल से संतुष्ट नहीं होंगे!

5-6 आर्टिकल्स को पढ़े!

तो करना क्या है यदि आप किसी भी टॉपिक पर पोस्ट लिखने जा रहे हैं! तो उस टॉपिक पर पहले से ही रिसर्च करें! और top में जो website rank कर रही है!

read other article

और देखें कि उनके आर्टिकल्स में क्या-क्या जानकारियां दी गई है? और एक बार बारी बारी से 5-6 आर्टिकल्स को पढ़े और देखें की आर्टिकल में क्या-क्या इंफॉर्मेशन दी जा रही है।

Main points को ढूंढे!  

main points of article

अब आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको लगता है जो इंफॉर्मेशन बेहद महत्वपूर्ण है! उनको आप नोटपैड में लिख लें, अब इससे जब भी आप आर्टिकल लिखेंगे तो आपको इन Main points को अपने आर्टिकल में शामिल करने में आसानी होगी और आप एक usefull और पाठकों के लिए informative आर्टिकल तैयार कर पाएंगे।

बेहतर करें!                   

अब आपको टॉपिक में लिखना क्या है? यह तो आपके दिमाग में बैठ जाएगा! लेकिन साथ ही अपना सबसे अच्छा content बनाने के लिए उसे एनालाइज करना शुरू करें।

इन सभी चीज़ों का विश्लेषण करने के बाद अब यदि आपको लगता है कि इसमें कोई जानकारी missing है? या फिर इसमें यदि images और वीडियो होती तो और ज्यादा बेहतर होता। तो आप उन्हें अपने आर्टिकल में add करें!

और साथ ही यदि आपको लगता यदि इस टॉपिक पर और points add कर दिया जाए तो इससे आपका आर्टिकल length अधिक होगा और आप अपने competitor से बेहतर कर पाएंगे।

दोस्तों उपर की टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आप एक अच्छा आर्टिकल लिखने के लिए Ready हो जाएंगे अब बात आती है Jaldi Article Kaise Likhe?

यह भी जानें:-  New Blog kis Topic par Banaye? – Trending Blog topic ideas in hindi


जल्दी आर्टिकल कैसे लिखें?

आर्टिकल जल्दी से लिखने के लिए एक सिंपल सी ट्रिक अब में आपके साथ शेयर करने जा रहा हूं! ध्यान रखें यह तरीका वही कर सकता है जो एक-दो साल से ब्लॉगिंग के फील्ड में हो और उसे आर्टिकल लिखने की प्रैक्टिस हो चुकी हो।

अब तक आप आर्टिकल कैसे लिखते हैं keyboard की मदद से  या फिर मोबाइल से blogging करते हैं तो touch Typing करते होंगे!

लेकिन दोस्तों वहीं यदि आप Voice टाइपिंग करें? और आर्टिकल में बोल बोलकर सारी जानकारियां लिखें! तो आप 1 मिनट में इतना आर्टिकल लिख सकते हैं जितना कि आप टाइपिंग करके 4 से 5 मिनट में लिखेंगे।

सोचिए! कितना समय आपका बच जाएगा!!

और हां दोस्तों यहां कोई हवा बाज़ी नहीं कर रहा हूं! आप अभी जिस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं उसे मैंने Voice typing के जरिए ही लिखा हुआ है और आज कई सारे pro blogger से इस ट्रिक से आर्टिकल लिखते हैं।

हालांकि यदि आप एक नए ब्लॉगर हैं तो संभव है कि आप शुरुआत में voice टाइपिंग करते समय अटक सकते हैं। क्योंकि आपको कौन सा शब्द, कहां पर , बोलने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है!

लेकिन आर्टिकल लिखते हैं तो वॉइस टाइपिंग से आर्टिकल लिखना आसान हो जाता है! और यह एक ऐसा तरीका है जो न सिर्फ आपका समय बचाता है बल्कि आपकी एनर्जी को भी बचाता है।

इसके अलावा अंत में यही कहना चाहूंगा वॉइस टाइपिंग करने पर आपकी जरूर गलतियां भी होंगी! क्योंकि voice टाइपिंग में कभी अच्छे से माइक काम नहीं करता

तो ऐसे में जब आप कंप्लीट आर्टिकल लिख लें! तो आप उसे पब्लिश करने से पूर्व एक बार पूरे आर्टिकल को चेक करें, और जहां पर भी स्पेलिंग मिस्टेक, सेंटेंस मिस्टेक है उसे चेक  कर ले!

और यदि सब कुछ सही रहा तो अब आप उस आर्टिकल को पब्लिश करना शुरू कर सकते हैं।


SEO friendly आर्टिकल कैसे लिखें?

एक ऐसा आर्टिकल जिसे पाठकों को पढ़ने में अच्छा महसूस हो, इसके साथ-साथ जरूरी है कि वह आर्टिकल SEO फ्रेंडली भी हो तभी वह Google, Bing जैसे search engine पर रैंक करेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग उस आर्टिकल को पढ़ पाएंगे।

तो नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं जिनकी सहायता से आप एक SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिख सकते हैं।

छोटे छोटे पैराग्राफ लिखें!

10-12 लाइंस के लंबे चौड़े पैराग्राफ पढ़ने की तुलना में रीडर्स छोटे छोटे पैराग्राफ जो 2-3 लाइंस के होते हैं उन्हें पढ़ना अधिक पसंद करते हैं।

इसलिए अपने आर्टिकल में छोटे छोटे पैराग्राफ लिखें, जिससे आर्टिकल Seo फ्रेंडली होने के साथ-साथ Seo की नजर से भी बेस्ट होता है।

SUB-Headings का इस्तेमाल करें

WordPress, blogger दोनों ब्लॉगिंग platforms में H2, h3, H4 सब-हेडिंग दी गई होती हैं। इन Headings के जरिए रीडर्स को आपकी ब्लॉग पोस्ट के Main points को पढ़ने में आसानी होती है।

Post Subheadings

H1 को टाइटल भी कहा जाता है। यह Main heading होती है जिसे अपनी पोस्ट में केवल एक बार use करना होता है।

इसके अलावा आपके आर्टिकल में जहां पर भी Sub Heading हैं जो सबसे ज्यादा important है उसे H2 Heading बनाएं और जो कम इंपोर्टेंट है उन्हें H3, H4 बनाएं।

आर्टिकल को SEO friendly बनाने में images अहम भूमिका निभाती है। आपके द्वारा आर्टिकल में Add की गई इमेज तेजी से Load हो इसके लिए जरूरी है कि आप पहले से ही उस इमेज को Compress करके उसके साइज को कम करें।

और फिर पब्लिश करें। बिना क्वालिटी लूज किए Compress करने के कई ऑनलाइन टूल्स (compressjpeg, tinypng etc.) हैं। जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी इमेज के size को कम कर पब्लिश करके उसे Seo friendly बना सकते हैं।

आर्टिकल की लेंथ  

Google या कोई भी सर्च engine उन ब्लॉग पोस्ट को अधिक मान्यता देता है,जिन पर किसी विषय पर डिटेल जानकारी दी गई हो।

ऐसा इसलिए क्योंकि यूजर जब भी उस टॉपिक पर गूगल पर सर्च करता है तो उसे एक ही Blog post में सारी जानकारियां मिल जाती है और उसे किसी दूसरी पोस्ट पर जाना नहीं पड़ता!

तो यदि आप छोटे-छोटे आर्टिकल्स अधूरी जानकारियों के साथ Publish करते हैं तो आप गलती कर रहे हैं।

बजाय इसके आप किसी भी टॉपिक पर Detail जानकारी प्रकाशित करें यह रीडर फ्रेंडली आर्टिकल होने के साथ ही आपको गूगल पर रैंकिंग दिलाने में बेहद मददगार होगा।

एक पेज को दुसरे पेज से लिंक करें

आपके ब्लॉग की एक पोस्ट को पढ़ने के बाद रीडर्स किसी दूसरी पोस्ट को भी यदि पढ़ते है तो इसके दो फायदे होते हैं।

• बाउंस रेट कम होता है
• दूसरा आपके Page views पड़ते हैं।

तो जब भी आप किसी आर्टिकल को पब्लिश करें तो उसी से Related किसी दूसरे आर्टिकल के लिंक को भी उस आर्टिकल में ऐड करें।

लेकिन ध्यान रखें जरूरत से ज्यादा internal Linking करना सही नहीं होता इससे आर्टिकल ओवर ऑप्टिमाइज्ड होता है।

इसलिए आर्टिकल में जहां जहां जरूरत पड़े वहीं इंटरनेट लिंकिंग करना बेस्ट होता है।

पोस्ट शेड्यूल करें 

अगर आप हफ्ते में या महीने में जब मन किया तब आर्टिकल Publish करते हैं तो आप अपने ब्लॉग में की गई मेहनत को कहीं ना कहीं बर्बाद कर रहे है।

ब्लॉक के सक्सेसफुल होने या फिर ब्लॉग में ट्रैफिक लाने के लिए जरूरी है आप एक Time टेबल को लगातार फॉलो करके उसे पोस्ट करें।

तभी एक Seo फ्रेंडली आर्टिकल लिखकर आप उससे ट्रैफिक प्राप्त कर पाएंगे।

 Yoast seo plugin 

अब मैं यहां किसी Plugin का प्रचार नहीं कर रहा बल्कि विश्व भर में लाखों ब्लॉगर एक SEO Friendly आर्टिकल लिखने के लिए yoast SEO plugin का इस्तेमाल करते है।

Yoast seo plugin

तो अगर आप wordpress platform पर blogging करते हैं तो अपने ब्लॉग में Yoast seo प्लगइन इंस्टॉल सकते हैं यह आपको एक बेस्ट Seo फ्रेंडली आर्टिकल लिखने में मदद करता है।

«  Blogging se paise kaise kamaye? 2021 me ( A to Z पूरी जानकारी)


Article likhne ka tarika in English?

अगर आप अच्छी इंग्लिश बोलना या लिखना नहीं जानते परंतु आपको अपने Blog के लिए इंग्लिश में पोस्ट लिखनी है तो चिंता ना करें यह पॉसिबल है इस कार्य में आपकी दो टूल्स सहायता करेंगे।

Google Translate
Grammerly

आप इंग्लिश में आर्टिकल लिखने के लिए गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले आप हिंदी में खुद का ही unique आर्टिकल लिखें और फिर उसको गूगल ट्रांसलेट पर Translate कर लीजिए।

इसके अलावा article यदि इंग्लिश में लिखने पर ग्रामर Mistakes होती हैं तो आप इसके लिए Grammerly टूल का इस्तेमाल अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कर सकते हैं।

इस फ्री टूल के जरिए आपकी सारी ग्रामेटिकल मिस्टेक पता लग जाती हैं जिन्हें आप एक क्लिक में ठीक कर सकते हैं।

तो दोस्तों यह दोनों टूल्स आपकी हेल्प करेंगे! लेकिन आपको इन दोनों टूल्स के भरोसे ही नहीं रहना आपको इंग्लिश में अच्छे से आर्टिकल लिखने के लिए खुद भी रोजाना English grammar writing की प्रैक्टिस करनी होगी। क्योंकि बिना टूल्स के खुद के द्वारा लिखा गया आर्टिकल सबसे बेस्ट होता है।

पढ़ें:- Godaddy se Saste me Domain kaise le? 2020 working Trick


हिंदी आर्टिकल कैसे लिखें?

आप हिंदी आर्टिकल्स को अपने मोबाइल या कंप्यूटर दोनों डिवाइस में लिख सकते हैं।

PC में आर्टिकल लिखने के लिए आप नोटपैड या वर्ड डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको कंप्यूटर में हिंदी टाइप करना नहीं आता तो फिर ऑनलाइन कई English to Hindi typing websites है जहां पर आप इंग्लिश में टाइप करेंगे वह हिंदी में कन्वर्ट हो जाएगा।

या फिर अगर आप offline Hindi में टाइप करना चाहते हैं तो YouTube पर कई वीडियो हैं, जिन्हें देख कर आप अपने कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग इनेबल कर सकते हैं।

अगर आप मोबाइल का इस्तेमाल कर आर्टिकल्स लिखना चाहते हैं तो प्ले स्टोर पर कई ऐसी एप्स हैं जो आपको आर्टिकल लिखने के लिए एक नोटपैड की सुविधा देने के साथ-साथ आपके आर्टिकल कितने शब्दों का हुआ, Word count की भी जानकारी देती हैं।

Download countize pad

न्यूज़ आर्टिकल कैसे लिखें?

सामान्य ब्लॉग पोस्ट की तरह ही अगर आप न्यूज़ आर्टिकल्स लिखते हैं तो फिर आप निम्न बातों का ध्यान रखकर एक अच्छा न्यूज़ आर्टिकल तैयार कर सकते हैं।

पहले Research करें।

हिंदी इंग्लिश या कोई भी भाषा इंटरनेट पर ताजा खबरें प्रदान करने वाले कई न्यूज़ पोर्टल है, आप उन्हें सर्च करके उन पर विजिट करें। ताजा खबरों को पढ़े।

लिखना शुरू करें

जब आपको कोई ताजा खबर पता चल जाती है तो आप अपने शब्दों में उस खबर का विश्लेषण अपने आर्टिकल राइटिंग के माध्यम से कर सकते हैं और उसे अपने Blog पर पब्लिश कर सकते हैं।

‹     जानिए एक वेबसाइट बनाने के क्या क्या फायदे हैं!

‹    वेबसाइट के लिए Professional Logo कैसे बनायें? सिर्फ 5 मिनट में 

“आपने क्या जाना “

तो कैसा रहा आज का यह आर्टिकल? क्या आपको जल्दी से आर्टिकल लिखने का यह तरीका पसंद आया या आप पहले से ही voice टाइपिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं! यदि हां तो कमेंट सेक्शन में बताना ना भूलें! ताकि मुझे पता चले आप के लिए यह आर्टिकल helpfull रहा है या नहीं

यदि Jaldi Article Kaise Likhe? के लेख के सबंध में कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछे! मुझे आपकी सहायता करके बेहद खुशी होगी!!

साथ ही आर्टिकल को शेयर करें और अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनकी भी जल्दी से टाइपिंग करने में सहायता करें!!

नमस्कार ! मैं मोहित नेगी Hindimeaao ब्लॉग का लेखक हूं! इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ! यहाँ आपको मोबाइल.कंप्यूटर,ब्लॉगिंग.सोशल मीडिया और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बन्धित जानकारियां पढने को मिलेंगी!

Leave a Reply

%d bloggers like this: