फ्री में Online लूडो कैसे खेलते हैं? मोबाइल पर खेलना सीखें

अगर आप अपने मोबाइल पर ऑनलाइन या दूर बैठे किसी अनजान व्यक्ति के साथ लूडो खेलना चाहते हैं। तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं Online लूडो कैसे खेलते हैं?

दोस्तों आजकल मोबाइल और कंप्यूटर दोनों में ऑनलाइन लूडो खेला जाता है। जिस तरह हम ऑफलाइन किसी गत्ते पर लूडो खेलते हैं, उसी तरह ऑनलाइन मोबाइल पर लूडो खेला जा सकता है।

ऑनलाइन लूडो कैसे खेलते है?

आज प्ले स्टोर पर लूडो खेलने के लिए हजारों Apps मौजूद हैं, आप किसी भी एक ऐप को फ्री में मोबाइल पर इंस्टॉल करके खेल सकते हैं जिसके बारे में आगे जानकारी दी गई है

  1. सबसे पहले आप Play Store पर आएं।
  2. अब result में आपको Ludo की कई सारी Apps मिलेंगी।
  3. आप किसी भी एक ऐप जैसे Ludo king को सेलेक्ट करें और उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए Install के बटन पर क्लिक करें।
  4. इतना करते ही आपके मोबाइल में लूडो वाला ऐप इंस्टॉल हो जाएगा।
  5. तो चलिए हमने भी अपने मोबाइल में लूडो किंग ऐप को इंस्टॉल कर लिया है, इस ऐप से अब हम बिना नेट के भी Ludo खेल सकते हैं या दूर बैठे किसी दोस्त के साथ ऑनलाइन लूडो खेल सकते है।

पढ़ें:- Ludo Supreme से पैसे कैसे कमाए : With Payment Proof

Ludo किंग से ऑनलाइन लूडो खेलने का तरीका 

तो आइए ऐप को इस्तेमाल करना step by step समझते है।

#1. सबसे पहले ऐप को ओपन कीजिए। और अपनी Language सेलेक्ट कीजिए, आप हिंदी या इंग्लिश Select कर सकते हैं।

#2. अगले Step में आपसे फेसबुक के जरिए अपने अकाउंट में Login करने के लिए कहा जाएगा।

join ludo king

#3 अब आप आ जाएंगे Home page पर यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे।

online ludo kaise khelte hai

#4. तो जान-पहचान के किसी दोस्त या दूर बैठे किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन लूडो खेलने के लिए ऑनलाइन Play पर क्लिक करें।

#5. उसके बाद Create room पर क्लिक करते ही एक नया रूम बनकर तैयार हो जाएगा।

create room

#6. अब आप शेयर पर क्लिक करके इस Room code को WhatsApp पर उन लोगों के साथ भी शेयर कर दीजिए जिसके साथ आप शेयर करना चाहते है।

#7. अब रूम कोड प्राप्त करने के बाद आपका दोस्त अपने मोबाइल में लूडो किंग ओपन करेगा।

join room

#8. अब उसे यहां Join का ऑप्शन नजर आएगा तो यहां पर उसे अपना Room code एंटर करना होगा

इतना करते ही Game स्टार्ट हो जाता है

अब आप गेम खेलना शुरू कर सकते हैं, अगर आपको अभी भी गेम को समझने में किसी तरह की दिक्कत आती है तो यह वीडियो देखें।

पढ़ें:- Ludo king में coins कैसे बढायें?

मोबाइल पर बिना नेट के Offline लूडो कैसे खेलते हैं?

लूडो किंग में आपको एक ऑफलाइन भी फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से Net ना होते हुए भी आप अपना लूडो खेल कर टाइम पास कर सकते हैं।

  •  अपने मोबाइल में लूडो किंग ओपन करें।
  • अब आप को Play and pass ऑप्शन नजर आएगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आप यह सिलेक्ट करें आप कितने लोगों के साथ खेलना चाहते है।
  • अब जैसे ही आप Next ऑप्शन को सिलेक्ट करते है, आपकी गोटी का कलर सिलेक्ट करते ही यह गेम स्टार्ट हो जाएगा।

Computer me online Ludo kaise khele?

अगर आप एक विंडोज कंप्यूटर उपयोगकर्ता है तो आप कंप्यूटर पर भी लूडो आसानी से खेल सकते हैं।

#1. इसके लिए आपको माइक्रोसॉफ्ट Store में पहले Sign in करना होगा।।

#2, अब आप Search Bar में Ludo king जैसे ही सर्च करते हैं तो आपको यह ऐप दिखाई देती है

#3. जहां से आप Get पे क्लिक करके इसे एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।

#4. इसकी Step by Step प्रोसेस हमने अपने इस आर्टिकल में बताई है।

तो Ludo King computer me डाउनलोड कैसे करें? और कैसे इस ऐप से लूडो खेलें? पूरी जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी देखें:- (6 Apps) पैसे कमाने वाला लूडो गेम

Conclusion

तो साथियों Online लूडो कैसे खेलते हैं? अब आप भली-भांति जान चुके होंगे। आपको यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से बताना ना भूलें? साथ ही जानकारी को शेयर भी कर दें।

नमस्कार ! मैं मोहित नेगी Hindimeaao ब्लॉग का लेखक हूं! इस ब्लॉग पर पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी पोस्ट शेयर करता हूँ! यहाँ आपको मोबाइल.कंप्यूटर,ब्लॉगिंग.सोशल मीडिया और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बन्धित जानकारियां पढने को मिलेंगी!

Leave a Reply

%d bloggers like this: